फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घग्गर में पानी के बहाव पर नियमित जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हिमाचल प्रदेश में ऊंचे इलाकों में भारी बारिश के कारण जल स्तर में कुछ वृद्धि हुई है। इसके मद्देनजर मंगलवार को उपायुक्त आशिका जैन ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को घग्गर नदी के बांकरपुर गेज की निरंतर निगरानी के लिए कहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त आशिका जैन ने आगे कहा कि घग्गर के किनारे रहने वाले निवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है। अब पानी का स्तर जो कल 5 फीट मापा गया था वह सामान्य हो गया है। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जल प्रवाह के बढ़े हुए स्तर से क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ है। डीसी जैन ने कहा कि सब डिविजनल मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता और ड्रेनेज अधिकारियों को डेराबस्सी सब डिवीजन में पड़ने वाले घग्गर के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष नंबर 0172-2219506 पर संपर्क किया जा सकता है जो चौबीसों घंटे काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें