फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शामलात जमीन पर बिजली टावर लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेराबस्सी। सैदपुरा और हैबतपुर गांवों के निवासियों द्वारा सैदपुरा पावर ग्रिड से मुबारिकपुर तक नई बिजली लाइन बिछाने का विरोध लगातार तीव्र होता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि 10 दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग सहित स्थानीय प्रशासन ने काम रुकवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है, ऐसे में उन्हें मजबूरन अपने स्तर पर काम रुकवाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी शामलात भूमि सहित अन्य भूमि पर बड़े-बड़े बिजली टावर लगाए जा रहे हैं। बिजली विभाग गांव सैदपुरा से गांव हैबतपुर होते हुए गांव मुबाकिरपुर तक हाईटेंशन तार (टावर) को दोबारा लगाने की योजना बना रहा है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इस संबंध में न तो कोई अधिसूचना जारी की है और न ही भूमि मालिकों की आपत्तियों को सुनने के लिए कोई नोटिस भेजा है। विभाग ने लोगों के हितों के खिलाफ जबरन व अवैध रूप से नई हाईटेंशन तारें/टावर लगाने की तैयारी कर ली है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें