लालड़ू। सतनाम एलसीवी ऑपरेटर यूनियन लालड़ू ने रविवार को यूनियन दफ्तर के आगे साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत की याद में लंगर लगाया। इस मौके विधायक रंधावा ने चारों साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को याद किया। इस मौके पर यूनियन प्रधान अजय कुमार, कैशियर अवतार सिंह, उप प्रधान जसविंदर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान जगवीर सिंह, महासचिव गुरदीप सिंह, सलाहकार सुरिंदर सिंह, चेयरमैन विक्रम मेहता और सचिव हरजीत सिंह मौजूद रहे।