फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑपरेशन थियेटर 22 जनवरी से फिर होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 के सिविल अस्पताल में चल रहे ऑपरेशन थियेटर (ओटी) के रेनोवेशन का काम अब लगभग पूरा हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी बुधवार 22 जनवरी से सर्जरी का काम फिर से शुरू हो जाएगा। 22 दिसंबर 2024 को शुरू हुए इस मरम्मत कार्य को पहले 14 जनवरी तक खत्म किया जाना था। लेकिन ओटी में फायर सेफ्टी और कुछ अन्य बदलावों के कारण काम में देरी हुई है। इसके चलते ओटी का काम पूरा करने में अतिरिक्त समय लग गया।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. भवनीत भारती ने बताया कि ओटी में काम जारी है और फायर सेफ्टी के कारण थोड़ा समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे ऑपरेशन पहले किए जाएंगे और उसके बाद ओटी को पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें