फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: केंद्रीय सनातन धर्म सभा कल्याण समिति समेत कई संस्थाओं की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर को सराहा, कहा-

विज्ञापन
बैठक करते संगठनों के लोग। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। भारत-पाकिस्तान की तनातनी के मद्देनजर शहर के सभी मंदिरों की संस्था केंद्रीय सनातन धर्म सभा कल्याण समिति समेत कई सामाजिक संस्थाओं की एक बैठक रविवार को फेज-1 स्थित गो अस्पताल और गोशाला में हुई। बैठक में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत की सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की गई। पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने पर सभी ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

बैठक के प्रमुख वक्ता समाज सेवी अमृत सागर ने आपातकाल की स्थिति में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की क्या भूमिका होने चाहिए, इस पर जानकारी दी। चर्चा कर उन्होंने बताया कि मौका आने पर भोजन, आवास, राशन, दवाइयां, ब्लड डोनर, यातायात के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी की सही जानकारी देने और पूरी तरह से लागू करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। आपातकालीन स्थिति में तन-मन-धन से अपनी सेना और सरकार के साथ डट कर खड़े रहना चाहिए। सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए। बैठक में पहुंचे सभी संस्थाओं के प्रमुखों ने एक-एक कर अपने विचार प्रकट किया और देश की सेवा के लिए सभी प्रकार की जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया।
18 मई को लगाया जाएगा रक्तदान कैंप
गो ग्रास सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार गोयल ने बताया कि गोशाला में 18 मई को रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। इसमें पीजीआई चंडीगढ़ की टीम से संपर्क कर कम से कम 100 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके समिति के महासचिव मनोज अग्रवाल, पूर्व पार्षद अशोक झा, गो ग्रास से विजेता महाजन, उमाकांत तिवारी, फेज-2 मंदिर कमेटी के प्रधान अतुल शर्मा, मनमोहन दादा ने अपने विचार रखे। बैठक का समापन देशभक्ति के गीत के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें