फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कासो : पीर मुछल्ला की विभिन्न सोसाइटियां जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मोहाली पुलिस ने जीरकपुर के पीर मुछल्ला क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटियों में कासो ऑपरेशन चलाया। एसपी मोहाली मनप्रीत सिंह ने बताया कि डीजीपी पंजाब और एसएसपी मोहाली के आदेश पर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत ऑपरेशन चलाया गया है। इस दौरान 350 पुलिस के जवानों ने एक साथ कई सोसाइटियों में जांच की। उन्होंने बताया कि कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा वाहन नजर आता है तो इसकी गहनता से जांच की जा रही है। थाना ढकोली के प्रभारी इंस्पेक्टर जश्नप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा सुबह 6:30 से 9:00 तक पीर मुछल्ला की पिंक सिटी, रॉयल मेनशन92 और मेट्रो टाउन सोसायटी में ऑपरेशन कासो के अंतर्गत चेकिंग की गई थी। इस दौरान अलग-अलग सोसाइटियों से आठ व्यक्तियों को डिटेन किया गया था। पूछताछ के बाद सही मिलने पर उनको छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें