मोहाली। ओपन स्कूल के 10वीं के जिन विद्यार्थियों का रि-अपीयर का परिणाम 3 मार्च को जारी हुआ है, उनके लिए खुशखबरी है। ऐसे विद्यार्थी अप्रैल में होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए 19 मार्च तक फीस जमा करवाकर 24 मार्च तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके लिए शुक्रवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्देश के अनुसार विद्यार्थी 19 मार्च तक ऑनलाइन फीस जमा करवाकर अपने परीक्षा फार्म 24 मार्च तक जिला स्तरीय क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करवा सकेंगे। छात्र लेट फीस के साथ 31 मार्च तक फार्म जमा करवाए जा सकेेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा फीस ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करवाई जा सकेगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अप्रैल में होनी वाली परीक्षाओं के लिए रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे। कोरोना के चलते बोर्ड इस साल डाक के जरिए रोल नंबर नहीं भेजे जाएंगे।