फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शहर में फिर सरेआम गंडागर्दी, तेजधार हथियारों से संस्था के चेयरमैन पर हमला, दो भाई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में पिछले दिनों कई ऐसी वारदात सामने आ चुकी हैं, जिनमें सरेआम हमला करके हत्या और हत्या का प्रयास किया जा चुका है। फिर से बुधवार को इसी तरह का एक नया मामला फेज-9 में सरेआम गुंडागर्दी कर हमला करने का मामला सामने आया है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ हमलावर हाथों में तेजधार हथियार और रॉड के साथ विवेकानंद फाउंडेशन के चेयरमैन पर अमलान बिश्वास और उनके भाई भास्कर विश्वास पर हमला करते नजर आ रहे हैं। जिसमें दोनों बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों को मोहाली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले की सूचना घायलों के परिजनों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों में ब्लू डायमंड होटल के मालिक दविंदर सिंह ढिल्लों, सुखपाल सिंह और अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 506 व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में शोरूम को लेकर विवाद चल रहा है।

बता दें कि पांच दिन पहले भी ऐसे ही सरेआम दरिंदगी की एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसमें बीच सड़क एक युवती को तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया था। पांच दिन में इस तरह की गुंडागर्दी का यह दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस हमले में घायल विवेकानंद फाउंडेशन के चेयरमैन अमलान बिस्वास ने बताया कि हर साल की तरह उन्होंने 12 जून को भी अपने शोरूम पर पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस पर दुकान की साफ-सफाई चल रही थी। इतने में दो हमलावर अपने हाथ में तेजधार हथियार और रॉड लेकर वहां पहुंचे और उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। उनके साथ उनके परिवार के कुछ और सदस्य भी मौजूद थे। इस पर घायल के परिजन ने पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया, जिसमें हमलावरों के चेहरे नजर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कुछ हमलावरों को पकड़ लिया है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें