फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना में 60 दिन से खुले गटर, नगर परिषद की अनदेखी से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के वार्ड नंबर-3 में पिछले 60 दिनों से खुले पड़े गटर के ढक्कनों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। नगर परिषद की लगातार अनदेखी के कारण ये खुले गटर गंभीर हादसों का कारण बन सकते हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्होंने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी हैं। हर बार उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला। हालांकि, मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

ये खुले गटर सड़क किनारे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा हैं। दिन में लोग इन्हें देखकर बच निकलते हैं, पर रात में इनका खुला रहना हादसे को न्योता देता है। सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को है। वार्डवासियों ने प्रशासन से किसी बड़े हादसे का इंतजार न करने की अपील की है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी परविंदर भट्टी ने पहले मामले की जांच की बात कही थी। उन्होंने जल्द समाधान के निर्देश देने का आश्वासन भी दिया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में गुस्सा है। वार्डवासियों सुरेश कुमार, मनोज कुमार और कुलदीप सिंह ने तत्काल सभी खुले गटर पर ढक्कन लगाने की मांग की है। उन्होंने लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें