फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर के पार्कों में लगेंगे ओपन एयर जिम, एक साथ छह लोग कर सकेंगे व्यायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर शहर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और तंदुरुस्त जीवनशैली उपलब्ध कराने की दिशा में नगर परिषद ने एक नई व सराहनीय पहल शुरू की है। जल्द ही शहर के विभिन्न सार्वजनिक पार्कों में ''ओपन एयर जिम'' स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पहले चरण में शहर के आधा दर्जन से अधिक पार्कों का चयन कर लिया गया है, जहां जल्द ही आधुनिक कसरत उपकरण लगाए जाएंगे। इन जिमों की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई है कि एक समय में छह या उससे अधिक लोग आसानी से यहां कसरत कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, पार्कों में लगाए जाने वाले उपकरणों में मुख्य रूप से वॉकर, ट्विस्टर, एयर स्कीयर, रोइंग मशीन, कसरत साइकिल, शोल्डर व्हील और अन्य फिटनेस उपकरण शामिल होंगे। खुले वातावरण में लगने वाले इन उपकरणों का उपयोग युवा, महिलाएं और बुजुर्ग अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार बिल्कुल मुफ्त कर सकेंगे। वर्तमान में शहर के पार्कों में सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग सैर करने पहुंचते हैं। ओपन एयर जिम की स्थापना के बाद लोगों को महंगे जिमों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे नियमित कसरत की आदत को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने परिषद के इस फैसले का स्वागत किया है।
इस नई पहल से शहरवासियों को होंगे ये बड़े फायदे
मुफ्त फिटनेस: पार्कों में सैर करने आने वाले लोगों को आधुनिक फिटनेस सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध होंगी।
सभी के लिए उपयोगी: युवा, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सभी आयु वर्ग के लोगों के अनुकूल उपकरण लगाए जाएंगे।
पार्क बनेंगे हेल्थ हब: पार्कों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ इन्हें स्वास्थ्य गतिविधियों के मुख्य केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
रखरखाव की जिम्मेदारी: इन उपकरणों के नियमित रखरखाव की व्यवस्था भी नगर परिषद खुद करेगी ताकि ये लंबे समय तक चालू हालत में रहें।

कोट
स्थानीय लोगों की लंबे समय से उठ रही मांग को देखते हुए प्रशासन द्वारा जीरकपुर के पार्कों में ओपन एयर जिम की परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। वर्तमान में उन पार्कों की सूची तैयार कर चयन किया जा रहा है, जिनमें अभी तक ओपन एयर जिम की व्यवस्था नहीं है। जल्द ही जमीन पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

— सवनीत सिंह, जेई (हॉर्टिकल्चर), जीरकपुर नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें