फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सरकारी अस्पतालों में आज से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में आज से ओपीडी का समय बदल दिया गया है। अब मरीज सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंच सकेंगे। इससे गर्मी के मौसम में उनको बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि जिला अस्पताल मोहाली, सब-डिविजनल अस्पताल खरड़ और डेराबस्सी, सभी प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आम आदमी क्लीनिक और ईएसआई अस्पताल में ओपीडी सेवा उक्त समय में खुलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह समय 16 अप्रैल से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इसे गर्मियों का समय माना जाता है। डॉ. जैन ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन काउंटर निर्धारित समय से आधा घंटा पहले ही खुल जाएंगे, ताकि मरीजों को पर्ची बनवाने में परेशानी न हो और वे समय पर जांच व इलाज करवा सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी। सिविल सर्जन कार्यालय और अस्पतालों के प्रशासनिक दफ्तरों का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पहले जैसा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें