फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में केवल 44 लोग ही बेच पाएंगे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी करने संबंधी बुधवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में ड्रॉ निकाला गया। इस दौरान 44 लोगों की लॉटरी निकली। ड्रॉ के बाद जिला प्रशासन ने साफ किया कि ड्रॉ में जिनके नाम निकले हैं, वे ही पटाखे बेच पाएंगे। पटाखों के लिए निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगेंगी। अगर नियमों को ताक में रखकर कोई पटाखे बेचता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में बुधवार को पटाखे बेचने के लिए दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस जारी करने संबंधी ड्रॉ निकाला गया। एडीसी विकास आशिका जैन, एसडीएम जगदीप सिंह सहगल व सहायक कमिश्नर यशपाल शर्मा के नेतृत्व में ड्रॉ निकाला गया। डीसी गिरीश दयालन ने बताया कि जिले में जारी होने वाले 44 लाइसेंसों के लिए कुल 1031 अर्जियां प्राप्त हुई थीं। इनमें से 1026 लोगों की अर्जियां सही पाई गईं। इस दौरान मोहाली, सोहाना व बलौंगी में पटाखों की बिक्री के लिए 14 लाइसेंस के लिए 621 अर्जियां आई थीं। वहीं, बनूड़ के लिए 27 अर्जियां प्राप्त हुईं जबकि चार को ड्रॉ के माध्यम से लाइसेंस जारी किए गए। इसी तरह डेराबस्सी सब-डिवीजन के लिए 18 लाइसेंस जारी किए गए हैं जबकि 297 आवेदन आए थे। इसी तरह सब डिवीजन खरड़ के लिए कुल आठ लाइसेंस जारी किए जबकि कुल 81 लोगों ने आवेदन किया हुआ था।
2016 की तुलना में सिर्फ 20 प्रतिशत लाइसेंस जारी करने के निर्देश
बता दें कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने अदालत की मंजूरी के बिना पटाखों के लाइसेंस जारी करने पर मनाई लगाई हुई है। इसके अलावा लाइसेंस जारी करने की गिनती भी सीमित कर दी है। आदेश के मुताबिक 2016 में जारी किए गए लाइसेंसों के मुकाबले में सिर्फ बीस प्रतिशत लाइसेंस जारी करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

यहां लगेंगी पटाखों की दुकानें
मोहाली : फेज-आठ वाईपीएस चौक के नजदीक वाली खाली ग्राउंड, सेक्टर-66 में सब्जी मंडी के पास खाली पड़ी ग्राउंड में चौदह पटाखों की दुकानें लगेंगी। वहीं शहीद उधम सिंह स्टेडियम बनूड़ में चार दुकानें लगेंगी।
सब-डिवीजन डेराबस्सी : सरकारी सीसे स्कूल डेराबस्सी के ग्राउंड में छह, डिफेंस लैंड जीटी रोड स्कूल व सरकारी सीसे स्कूल हंडेसरा ग्राउंड में चार दुकानें लगेंगी।
सब-डिवीजन खरड़ : पुरानी मोरिंडा अस्पताल रोड व म्यूंसिपिल पार्क के सामने लेबर शेड व दशहरा ग्राउंड खरड़ में केवल तीन दुकानें लगेंगी। शहीद बेअंत सिंह स्टेडियम सिंघपुरा रोड कुराली में चार दुकानें व रामलीला ग्राउंड आदर्श नगर नयागांव व कम्युनिटी सेंटर कांसल के लिए एक लाइसेंस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें