फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में ऑनलाइन राष्ट्रीय वोटर दिवस समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी की वजह से सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में मंगलवार को राष्ट्रीय वोटर दिवस ऑनलाइन आयोजित किया गया। इस समागम में जिला निर्वाचन कार्यालय से ईशा कालिया ने लोगों को शपथ दिलाई कि वह अपने मत का बिना किसी लालच के इस्तेमाल करेंगे। साथ ही अपने देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने मेें अहम भूमिका निभाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान करना व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। इसका इस्तेमाल बिना किसी लालच और डर से करना चाहिए। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र में वोट की महत्ता के बारे में जागरूक किया। साथ ही लोगों को वोट बनाने और इसके इस्तेमाल करने संबंधी लोगों को जागरूक करने वाले अधिकारी को सम्मानित किया गया। इसमें जिला पंजीकरण अधिकारी, नोडल अधिकारी और बीएलओ शामिल थे। चुनाव संबंधी सोशल मीडिया पर ऑनलाइन इंस्टाग्राम मुकाबले के तीनों विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें सुमित शर्मा, सुनील चौधरी और खुशबू शामिल है। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और समूह प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें