फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चोरी की बाइक का मनीमाजरा में कट रहा ऑनलाइन चालान, मालिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। 29 दिसंबर को शहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल मनीमाजरा की सड़कों पर दौड़ रही है। चोर आधी रात में सड़कों पर रेड लाइट जंप कर रहे हैं। इसका ऑनलाइन चलान कट रहा है, जिसके मैसेज मालिक के मोबाइल नंबर पर आ रहे हैं। इससे परशन मालिक ने डेराबस्सी पुलिस को शिकायत दी है।मोटरसाइकिल मालिक प्रेम शंकर निवासी अमरदीप कॉलोनी डेराबस्सी ने बताया कि 29 दिसंबर को सुबह उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत उसने डेराबस्सी थाने में भी दर्ज कराई। इसी बीच उनके मोबाइल पर ऑनलाइन चालान का मैसेज आया, जो मनीमाजरा में रात के समय मोटरसाइकिल पर रेड लाइट क्रॉस करने का था। इसलिए दोबारा इसकी सूचना डेराबस्सी पुलिस को दी। प्रेम शंकर ने बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर दोबारा मैसेज आया कि 31 दिसंबर की रात को अमरटैक्स के पास उनकी मोटरसाइकिल फिर से लाल बत्ती पार कर गई है और ऑनलाइन चालान काट दिया गया है। इसकी फिर सूचना डेराबस्सी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


प्रेम शंकर ने हैरानी जताते हुए कहा कि दोनों चालान आधी रात के मैसेज हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि उनकी मोटरसाइकिल का चोर रात में मोटरसाइकिल लेकर निकलता है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। अब उन्हें अपनी मोटरसाइकिल का ऑनलाइन चालान भरना होगा। वहीं, जब तक चोर काबू में नहीं आ जाता, उसकी जान फंसी रहेगी। पुलिस प्रमुख अजीतेश कौशल से बात करने पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी को मनीमाजरा ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करने और जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मोटरसाइकिल समेत चोर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें