फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य में आएगी तेजी

Sat, 22 Apr 2023 01:56 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य में आएगी तेजी : एडीसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शुक्रवार को एडीसी ग्रामीण अवनीत कौर ने ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर एक बैठक की। इसमें जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, बीडीपीओ एवं इससे संबंधित कई अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर एडीसी ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी यह तय करें कि जो भी विकास कार्य चल रहे हैं, वह तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। सभी विकास कार्यों जैसे कि विद्यालय, आंगनबाड़ी, पाइपलाइन, पीडब्ल्यूडी और स्वच्छता सर्वेक्षण जैसे सभी कार्यों को लोगों से जोड़कर समय पर पूरा किया जाए। इस मौके पर एसडीएम मोहाली सरबजीत कौर, एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें