फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक यूनिट रक्त, तीन जिंदगियों की उम्मीद<bha>;</bha> आइए आज करें रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अस्पतालों के बाहर अपनों की जिंदगी बचाने की आस में खड़े परिजनों की बेचैनी, थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों की नियमित रक्त की जरूरत और आपातकाल में रक्त के लिए भटकते मरीजों की परेशानी को कम करने के उद्देश्य से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट के पास सुबह 9 बजे से महा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर का उद्देश्य केवल रक्त एकत्र करना नहीं बल्कि लोगों को यह एहसास कराना है कि उनका एक छोटा-सा प्रयास किसी की जिंदगी बचा सकता है। शिविर में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार मुख्य अतिथि और हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
एकत्रित रक्त पीजीआई, जीएमसीएच-32 और होमी भाभा कैंसर अस्पताल के ब्लड बैंकों को उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर का आयोजन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट (पंचकूला), शिव शक्ति सेवा मंडल चंडीगढ़, अमर उजाला फाउंडेशन, नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स चंडीगढ़, हरमाई मानव सेवा चैरिटेबल भंडारा समिति पंचकूला, चंडीगढ़ व्यापार मंडल और सेक्टर-17 लेडीज डेन के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार संगर ने कहा कि गर्मियों में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो जाती है। ऐसे में यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति साल में एक बार रक्तदान करने का संकल्प ले ले तो किसी मरीज को खून के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें