फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रात को घर में घुसा एक चोर, दूसरा बाहर रखे था नजर, लोगों को चाकू दिखाकर सामान लेकर भागे स्कूटी छोड़ गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना बलौंगी क्षेत्र के गोविंदनगर झामपुर इलाके में देर रात चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक चोर घर में घुसकर चोरी कर रहा था, जबकि दूसरा बाहर नजर रखे हुआ था। रात को घर पहुंचने पर बाहर स्कूटी पर बैठे चोर ने परिवार के युवक को डराने की कोशिश की। थोड़ी देर बाद लोगों को एकत्रित होता देखकर दोनों अपना वाहन वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजो देवी निवासी गोविंदनगर झामपुर ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ सेक्टर-43 स्थित कोर्ट कॉम्प्लेक्स में खाना बनाने का काम करती है। 23-24 दिसंबर की रात वह रिश्तेदारी में सेक्टर-40 चंडीगढ़ गई हुई थी। रात करीब दो बजे उसका बेटा शिवा काम से घर लौटा तो उसने देखा कि एक युवक एक्टिवा पर बैठा है, जबकि दूसरा युवक घर के अंदर घुसा था। जब शिवा ने एक्टिवा सवार युवक से वहां खड़े होने का कारण पूछा तो उसने चाकू निकाल लिया। उसने घटना की सूचना परिवार को दी गई। कुछ देर बाद जब राजो देवी घर पहुंची तो दोनों चोर लोगों की भीड़ एकत्रित होती देख एक्टिवा मौके पर छोड़कर भाग गया। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कीमती वस्तुएं चोरी हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पीसीआर मौके पर पहुंची और उनकी एक्टिवा जब्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें