फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारिकपुर-रामगढ़ रोड पर ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत, चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर-रामगढ़ रोड पर शनिवार को एक ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है ओर घायल चालक को दाखिल करवाया दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक गौरव निवासी अंबाला अपने ट्रैक्टर पर रामगढ़ से अंबाला की ओर जा रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर पर एक मजदूर भी बैठा था। शाम करीब 6 बजे जब वह रामगढ़ रोड पर गांव मोर ठीकरी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहा तेज रफ्तार टिप्पर उनके नजदीक से कट मारकर निकल गया। इस कारण ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर बेकाबू होकर वहीं पलट गया। इस हादसे में चालक के साथ बैठा व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे दब गया और चालक गौरव एक ओर गिरकर घायल हो गया। लोगों ने क्रेन बुलाकर मुश्किल से ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाल कर डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल चालक को वहीं अस्पताल में दाखिल कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर अर्शदीप शर्मा ने कहा कि शव को सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें