मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 25 लोग नए संक्रमित पाए गए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इस संबंधी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है हि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, तभी हम कोरोना महामारी को खत्म कर सकते हैं। सभी को घर से निकलते समय मुंह पर मास्क पहनना चाहिए। वहीं जिस व्यक्ति की मौत हुई है, प्रशासन की ओर से उसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई। वहीं, बताया गया है कि नए संक्रमितों में ढकोली से दो, घडुआं से पांच, खरड़ से दो और मोहाली शहरी क्षेत्र से 16 केस सामने आए हैं। वहीं जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों के कुल 19662 केस सामने आ चुके हैं, और इनमें से 18890 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 374 लोगों की मौत हुई है, जबकि अभी 398 केस सक्रिय हैं।