फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता मार्केट में बनें फ्लैटों में एक व्यक्ति कि संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर में शुक्रवार शाम जंडपुर झुगियां रोड पर स्थित जनता मार्केट के ऊपर बने फ्लैटों में एक शादीशुदा व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंदर अदलखा के रूप में हुई है, जो कि हरियाणा के शहर कैथल का रहने वाला है।
विज्ञापन

इस घटना का पता उस समय लगा जब उनके पड़ोसियों को मृतक के शव से बदबू आने लगी। इसकी सूचना मिलते ही खरड़ की डीएसपी रूपिंदर कौर सोही, थाना सिटी के इंचार्ज अशोक कुमार और सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी इंचार्ज हर्ष कुमार मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। पुलिस जांच कर रही है कि यह कत्ल का मामला है या किसी और कारण से मौत हुई है। आसपास के लोगों के मुताबिक मृतक डिप्रेशन में रहता था और उसका शव कमरे में पड़ा हुआ पाया गया है। मृतक के पिता राम लाल अदलखा ने बताया कि रविंदर शादीशुदा था और उसके एक बेटा और एक बेटी है। जबकि उसकी पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। मृतक की पत्नी अकेली ही अंबाला में रहती है, जबकि मृतक अलग खरड़ में रह रहा था। मृतक के माता पिता खरड़ में ही एमरी ग्रीन कॉलोनी में रह रहे हैं। मृतक की मां बीमार है और एक अस्पताल के आईसीयू में दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें