फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 18 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में जहां, कोरोना महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या लगातार कम हो रही है। वहीं, ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन कोरोना महामारी से लोगों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। मंगलवार को कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 380 पर पहुंच गया है। कोरोना से हो रही मौत के मामले में मोहाली ट्राइसिटी में नंबर एक पर है। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि मंगलवार को 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए हिदायत दी है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रशासन ने उसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। हालांकि मंगलवार को संक्रमित पाए गए लोगों में ढकोली से एक, लालड़ू से दो और मोहाली क्षेत्र के 15 लोग शामिल हैं। जबकि 35 लोग तंदुरुस्त हुए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 19816 पहुंच गई। इनमें से 19069 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। 380 लोगों की मौत हुई है। जबकि अभी 367 सक्रिय केस रह गए हैं।
वहीं, शहर में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू चुका है। इसको लेकर सिविल अस्पताल में पूरे इंतजाम किए गए है। वहीं, सरकारी मुलाजिमों को भी कहा जा रहा है कि वह टीकाकरण में सक्रिय होकर हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें