फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित, 9 लोग ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में मंगलवार को 9 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए, जबकि एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि सेहत विभाग की ओर से 1036 लोगों की सैंपलिंग की गई थी, जिनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 9 लोगों कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं और जिले में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 25 रह गई है। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। जिले में अभी तक 95661 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और जिनमें से 94488 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1148 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें