फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 7.56 ग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मटौर पुलिस ने 7.56 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि चलाए जा रहे अभियान के तहत इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ साहिब के बडाली आला सिंह के पावला निवासी जगदीप सिंह मोहाली क्षेत्र में हेरोइन बेचने का धंधा करता है। वह हेरोइन देने के लिए बाइक पर सेक्टर-70 आ रहा है। इसके बाद सहायक थानेदार जसपाल सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से नाकाबंदी कर जगदीप सिंह को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने के बाद उससे 7.56 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने जगदीप सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें