खरड़। खरड़ सिटी पुलिस ने आफताब मोहम्मद नामक एक व्यक्ति को एक लड़की से मोबाइल झपटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ढोल ने बताया कि वंशिका नामक लड़की ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ खरड़ बस स्टैंड से गुरू तेग बहादुर नगर स्थित अपने पीजी में जा रही थी। इसी दौरान सामने वाली गली से एक व्यक्ति आया और उसका मोबाइल झपट कर भागने लगा। हालांकि, उन्होंने झपटमार को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद करके उसके खिलाफ मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया।