फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेसबुक पर भैंस बेचने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फेसबुक पर भैंस बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1,00,061 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया है। गांव कुरड़ी निवासी हरमेश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और फेसबुक आईडी संचालकों के खिलाफ जांच शुरू की है। हरमेश सिंह पशु पालकर दूध बेचते हैं। उन्होंने 5 सितंबर 2026 को ''''लक्ष्मी नारायण डेयरी'''' नाम के फेसबुक पेज से संपर्क किया। बातचीत में एक भैंस का सौदा 55 हजार रुपये में तय हुआ। आरोपियों ने ऑनलाइन भुगतान के बाद भैंस भेजने का भरोसा दिया। हरमेश ने पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और फिनो पेमेंट बैंक के खातों में कुल 1,00,061 रुपये ट्रांसफर किए। 9 सितंबर को आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए, जिससे उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गौरव बंस सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। यह मामला बीएनएस की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस अब संबंधित मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और फेसबुक आईडी के संचालकों की पहचान में जुटी है। मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें