फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 28 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि भले ही कोरोना वैक्सीन आ गई है। लेकिन लोगों को कोरोना गाइडलाइन का अभी भी पूरी तरह से पालन करना होगा। जिससे हम इस महामारी को पूरी तरह से खत्म कर सकें। जानकारी के मुताबिक सोमवार को जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें घडुआं में चार, खरड़ में दो और मोहाली शहरी क्षेत्र में 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, जिले में अब तक कोरोना के कुल 19316 केस सामने आए हैं। इनमें से 18243 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। वहीं, जिले में अभी 714 सक्रिय केस हैं और अब तक 359 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें