मोहाली। जिले में कोरोना से शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 30 लोग संक्रमित हुए हैं। अब जिले में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 382 पर पहुंच गया है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
डीसी ने लोगों से कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके। जानकारी के मुताबिक शनिवार को संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से एक, ढकोली से एक, खरड़ से चार, कुराली से एक और मोहाली से 23 मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में कुल 19926 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनमें से 19158 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं, वहीं 386 सक्रिय मामले हैं। संवाद