मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से सोमवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 24 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं, 33 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इस संबंधी पुष्टि की है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना निर्देशों का पालन करें ताकि महामारी को मात दी जा सके। जानकारी के मुताबिक सोमवार को जिस व्यक्ति की मौत हुई। उसके बारे में प्रशासन ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। संक्रमित होने वाले लोगों में ढकोली तीन, घंडूआं एक, मोहाली शहरी के बीस लोग शामिल हैं। वहीं, जिले में अब तक कोरोना के 19637 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 18851 लोग तंदरुस्त हो चुके हैं। वहीं, 413 एक्टिव केस हैं जबकि 373 लोगों की मौत हुई है।