फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 22 संक्रमित हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी का संकट गहराया हुआ है। मंगलवार को कोरोना से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि भले ही कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन आ गई है। लेकिन फिर भी कोरोना से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसके बारे में प्रशासन ने जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से एक, घंड़ूआं से दो, खरड़ से एक, मोहाली शहरी क्षेत्र से 18 केस सामने आए हैं। जबकि 53 लोग तंदुरुस्त हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों के कुल 19536 केस सामने चुके हैं। इनमें से 18661 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 506 सक्रिय केस हैं। वहीं, अब तक 369 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें