फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 164 नए संक्रमित आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में सोमवार को कोरोना से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 164 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना महामारी से होने वाली मौतों की संख्या 304 पर पहुंच गई है। यह आंकड़े ट्राइसिटी में सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि इस महामारी को हलके में न लें। अगर किसी को कोरोना से संक्रमित होने का संदेह होता है तो वह अपना कोरोना का टेस्ट जरूर करवाएं। कोरोना का टेस्ट सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किया जा रहा है। फेज-6 के सिविल अस्पताल में 24 घंटे कोरोना के टेस्ट करवाने की सुविधा है। जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना का संकट गहराया हुआ है। सोमवार को जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसके बारे में प्रशासन की ओर से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई।
वहीं जो नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं उनमें डेराबस्सी के 17, ढकोली के 18, खरड़ के 24, लालड़ू के 3, कुराली के 5 और मोहाली शहरी क्षेत्र के 97 मामले हैं। वही, 184 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। इसके साथ ही अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 22026 मामले आ चुके हैं और इनमें से 20285 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी जिले में 1338 के सक्रिय हैं। जबकि 403 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सेहत विभाग ने कोरोना दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती कर दी। पुलिस और प्रशासन की टीमें ऐसे लोगों पर चालान करने से लेकर केस तक दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें