फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर-चंडीगढ़ हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाई गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में ललित कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी रविंद्र एनक्लेव बलटाना ने बताया कि शनिवार को उसके भाई अजय शर्मा ने राम दरबार चंडीगढ़ जाना था। उसने उसको जीरकपुर-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित साही ढाबे के आगे उतार दिया था। जब वह सड़क पार करने लगा तो एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जीरकपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जख्मी की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर कर दिया था, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जीरकपुर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें