मोहाली। जिले में शनिवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 8 लोग कोरोना संक्रमित हुए। इसके साथ ही चौदह लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। डीसी गिरीश दियालन ने इस संबंधी पुष्टि की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें। कोरोना से जान गंवाने वाले व्यक्ति के बारे में ज्यादा जानकारी प्रशासन ने नहीं दी। हालांकि संक्रमित हुए लोगों में एक डेराबस्सी, तीन ढकोली, तीन खरड़ व एक कुराली का केस शामिल हैं। जिले में कोरोना के अब तक 68367 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67184 लोग ठीक हो चुके हैं। 1128 सक्रिय केस हैं और 1055 लोगों की मौत हुई है। ब्यूरो