मोहाली। जिले में कोरोना फिर से पांव पसार रहा है और कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों से 42 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी नए संक्रमितों को उनके घरों में ही आइसोलेशन पर भेज दिया गया है। हालांकि, एक 55 साल के संक्रमित व्यक्ति ने कोरोना के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के खतरे को महसूस करते हुए प्रभावित इलाकों समेत अन्य जगहों पर 411 लोगों के सैंपलों की जांच की गई। वहीं, 21 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं।