डेराबस्सी। गुलाबगढ़ सड़क की हालत सुधारने के लिए पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़ बीस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क का काम मंगलवार कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों करेंगे।
इस सड़क की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई थी। सड़क पर जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए थे। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गड्ढ़ों में गिरकर लोगों के महंगे वाहन हादसाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से इस सड़क की हालत सुधारने की मांग की जा रही है जिसे लेकर अब इस सड़क को ठीक करने का काम कल से चालू होगा।
दीपइंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि नगर काउंसिल की ओर से तैयार की जाने वाली यह सड़क चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग से गांव गुलाबगढ़ तक नगर काउंसिल की हद तक नए सिरे से तैयार की जाएगी। आज से इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।