कुराली। पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से नशे की 920 गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान जतिन्द्र सिंह उर्फ बबलू वासी कुराली के रूप में हुई है। सिटी पुलिस थाना प्रभारी सुखदीप कौर ने बताया कि वह टीम के साथ दशहरा मैदान में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान उनको सूचना मिली कि शहर के वार्ड नंबर 5 धर्मशाला के पास काले रंग की स्कॉर्पियों कारा में एक व्यक्ति किसी का काफी समय से इंतजार कर रहा है। इसी दौरान उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर जाकर धर्मशाला के पास खड़ी स्कॉर्पियो कार की चेकिंग की। इसमें सवार व्यक्ति से नशे की 920 गोलियां लीमोटिल बरामद हुई हैं।