लालड़ू। हंडेसरा पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे के तौर पर प्रयोग की जाने वाली 500 गोलियों के साथ काबू किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया। वहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान शिवकुमार निवासी रज्जापुर थाना हंडेसरा के तौर पर की है। एसआई जीवन सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने अंबाला नारायणगढ़ मार्ग पर स्थित थाना हंडेसरा के गांव नगला मोड़ के निकट नाकाबंदी की हुई थी। उसी समय उक्त आरोपी अंबाला की ओर से पैदल आ रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नशे की गोलियां बरामद की गई। संवाद