खरड़। सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 22 ग्राम हेराेइन बरामद की है। एसटीएफ मोहाली में तैनात सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत रंधावा रोड़ के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान स्विफट कार नंबर एचआर-29 एबी-2124 के चालक को रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर रुक गया। लेकिन कार से उत कर भागने लगा और उसने अपनी जेब से एक लिफाफा निकाल कर फेंक दिया। शक होने पर पुलिस ने आरोपी कर्णवीर सिंह उर्फ रूबल निवासी अंगद देव नगर कोटकपुरा को काबू करके उसके फेंके लिफाफे की जांच की तो उसमें से 22 ग्राम हेराेइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार करके उसकी कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद