जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने शक के आधार पर गश्त के दौरान एक पैदल जा रहे व्यक्ति को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 20-61-85 के तहत केस दर्ज कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान मोनू उर्फ मिंटू, निवासी गांव गरड़ा थाना ओट जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है के वह दिल्ली से चरस लेकर मंडी जा रहा था। बलटाना चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे तो पैदल जा रहे एक व्यक्ति जो की पुलिस को देखकर भागने लगा को रोक कर चेक किया तो उसके पास से पुलिस को 200 ग्राम चरस बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि वह दिल्ली से बस में बैठकर आया था और जीरकपुर बिग बाजार के सामने खाना खाने के लिए बस में उतरा था और पैदल बलटाना की तरफ खाना खाने के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की सप्लाई मंडी में ही किसी को करने जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पता लगाया जाएगा के वह नशा कहा से लेकर आया है और कहा बेचता था, पूरी सप्लाई चेन का पता लगाया जाएगा।