जीरकपुर। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पीआर-7 रोड से एक नेपाली नशा तस्कर को डेढ़ किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। यहां से उसको दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान धान बहादुर निवासी गांव चुलाकोट जिला जुमला नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस जांच अधिकारी नरिंदर कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ मैक डी चौक के पास नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। दिल्ली से आई एक बस से उतरकर एक व्यक्ति रास्ता बदलकर पैदल पीआर-7 रोड की ओर जा रहा था। उसको शक के आधार पर रोककर चेकिंग की तो उसके पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। संवाद