फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर 12 किलो भुक्की के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर झरमडी के निकट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 12 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी गिरधर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस झरमडी बैरियर के पास मौजूद थी। उसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने गिरधर सिंह को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें