फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में मिलावटी शराब बेचने पर एक गिरफ्तार, तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। आबकारी विभाग की टीम ने डेराबस्सी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई कर मिलावटी शराब बेचने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य पर मामला दर्ज किया है। इनमें दो आरोपी हरिपुर हिंदुआ गांव के शराब ठेके पर काम करते थे, जबकि तीसरा आरोपी निजी तौर पर उन्हें इसमें मदद करता था। विभागीय जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी असली ब्रांड की शराब की बोतलों में पानी मिलाकर नकली सील लगाकर शराब बेच रहे थे। जिला पटियाला के डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) तरसेम चंद और असिस्टेंट कमिश्नर (एक्साइज) अशोक चलोत्रा के निर्देश पर चल रही सख्त जांच मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई। एक्साइज अफसर दिवान चंद की देखरेख में डेराबस्सी के एक्साइज इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह की अगुवाई वाली टीम ने एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की कुल 404 नकली कैप सीलें बरामद की गईं। आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार (निवासी हरियाणा), फूलचंद (हरियाणा) और अभिषेक (डेराबस्सी निवासी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें