मोहाली। फेज-11 थाना पुलिस ने चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अमनदीप कुमार निवासी गांव तिलाड़ जिला आर बिहार के रूप में हुई है। आरोपी इन दिनों गांव रूडका में किराए के घर में रह रहा था। उसके खिलाफ 16 अगस्त को थाना फेज-11 में बीएनएस की धारा 305ए, 331 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर रूडक़ा गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को बुधवार को दोबारा मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अमन निवासी मकान नंबर 1326/2 फेज-11 ने थाने में शिकायत दी थी। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि किसी व्यक्ति ने उसके घर में सेंधमारी कर सोने के गहने व नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में पहले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस पार्टी ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की शिनाख्त की और उसके घर पर रेड कर उसे काबू किया। पुलिस को आरोपी से सोने का नेकलेस, एक सोने की चेन, सोने का लॉकेट, एक जोड़ी सोने की वालियां बरामद हुई हैं।