जीरकपुर। बलटाना चौकी के अधीन वधावा नगर में एक दुकान से लाखों रुपये का समान चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। इसके कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने चोर को पकड़ लिया। शिकायतकर्ता राय बहादुर निवासी वधावा नगर ने बताया कि वह वीरवार की रात वधावा नगर में स्थित अपनी दुकान नंबर-2 पर था। इसी दौरान रात करीब साढ़े 8 बजे जब वह अपनी दूसरी दुकान नंबर-5 में कुछ सामान लेने गया। वहां से जब वापस दुकान नंबर-2 पर पहुंचा तो दुकान में रखा लैपटॉप, एपल का मोबाइल फोन, एडीएल तार के दो बंडल गायब थे। उसने इसकी शिकायत बलटाना चौकी में दी। बलटाना चौकी के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पंचकूला सेक्टर-19 निवासी नितेश पैतली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद