जीरकपुर। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक आरोपी को चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब की 12 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सर्वेश कुमार निवासी गांव तिलोये, बुदायूं यूपी के रूप में हुई है। जांच अधिकारी हवलदार राजेश चौहान ने बताया कि वह नाकाबंदी के दौरान पटियाला चौक पर मौजूद थे। इस दौरान सूचना मिली की कि एक व्यक्ति चंडीगढ़ से सस्ती शराब लेकर जीरकपुर की तरफ आ रहा है। सूचना पर बैग लेकर जा रहे एक व्यक्ति को रोका तो उसके कब्जे से चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब की 12 बोतलें बरामद हुईं। उसे थाने में ले जाकर उस पर कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।