पंचकूला। चैत्र नवरात्र मेले में नवरात्र के छठे दिन बुधवार को श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका मंदिर में श्रद्धालुओं ने 26.14 लाख 264 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की। माता मनसा देवी मंदिर में 48 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 22 लाख 11 हजार 910 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 3 लाख 88 हजार 874 रुपये और चंडीमाता मंदिर में 13 हजार 480 रुपये दानस्वरूप अर्पित किए गए। इसके अलावा श्री माता मनसा देवी मंदिर में चांदी के 61 नग व काली माता मंदिर कालका में 86 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए। इसके अलावा माता मनसा देवी में 125 कनाडा के डाॅलर, इग्लैंड के पाउंड 30 और 50 यूरोपियन यूरो दान स्वरूप प्राप्त हुए।