फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: होली पर हुड़दंग मचाने और शांति भंग करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। पुलिस विभाग ने होली पर शहरवासियों से हुड़दंग न मचाने, अफवाह न फैलाने और शांति भंग न करने की अपील की है। इस संबंधी एसएचओ कालका प्रीतम सिंह ने शहरवासियों को शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, इसे आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ मनाएं। होली के दौरान असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त बरतने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने वालों, अफवाह फैलाने वालों या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई बाइक सवार पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसकी बाइक या अन्य वाहन तत्काल जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें