फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमैक्स ने दी धोखाधड़ी मामले पर सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के थाना मुल्लांपुर गरीबदास में ओमैक्स के एमडी सहित दो डायरेक्टर व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। ओमैक्स ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए मीडिया में बयान जारी किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने सभी नियमों का पालन करते हुए फ्लैट्स की बिक्री की है।
विज्ञापन

ओमैक्स कंपनी ने न्यू चंडीगढ़ में अपने प्रोजेक्ट को लेकर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने सभी जरूरी नियमों का पालन करते हुए अपने प्रोजेक्ट को विकसित किया है। इसके लिए संबंधित विभागों व गमाडा से हर तरह की मंजूरी ली गई है। कंपनी का कहना है कि नॉट फॉर सेल गमाडा की गलती से महज एक फ्लैट के लिए ही अंकित हुआ है। कंपनी का कहना है कि उनके पास सीएसयू, लेआउट प्लान, जोनिंग प्लान, बिल्डिंग प्लान सहित हर तरह की मंजूरी है और गमाडा द्वारा उन्हें कंपलीशन सर्टिफिकेट भी जारी किया जा चुका है। मोहाली पुलिस ने केस दर्ज करते वक्त कंपनी के रिकार्ड पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि डीएसपी खरड़-2 की रिपोर्ट में इन सभी तथ्यों का उल्लेख है। बहरहाल मुकदमा दर्ज होने के बाद अब यह मामला अदालत में जाएगा, उसके बाद ही असली तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें