फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेल भुगतान विवाद ने लिया हिंसक रूप, सर्विस स्टेशन कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अंबाला रोड पर स्थित बैंस सर्विस स्टेशन पर तेल के भुगतान को लेकर हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। एक ऑनलाइन डिलीवरी बॉय (स्विगी) समेत सात युवकों के समूह ने सर्विस स्टेशन के कर्मचारी अमरजीत यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घायल कर्मचारी अमरजीत यादव निवासी बिहार नौ वर्षों से बैंस सर्विस स्टेशन पर कार्यरत है। अमरजीत ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8:30 बजे एक मोटरसाइकिल सवार युवक पेट्रोल भरवाने आया था। भुगतान के लिए उसने ऑनलाइन पेमेंट करने की कोशिश की, जो असफल रही। बाद में उसने अपने एक दोस्त को बुलाकर नकद भुगतान कर दिया। करीब दो घंटे बाद रात 10:15 बजे वही युवक अपने छह-सात साथियों के साथ फिर सर्विस स्टेशन पहुंचा। उन्होंने उसे बुलाया और हमला कर दिया। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया और घायल अमरजीत को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 115(2), 126(2), 351(2), 191(3) और 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें