फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अवैध कब्जा हटाने आए अधिकारी लौटे खाली हाथ- समय पर पुलिस फोर्स नहीं मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। पटियाला की राव नदी पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई करने आए ड्रेनेज विभाग, बिजली विभाग एंड वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारियों को पुलिस फोर्स न मिलने के कारण खाली हाथ लौटना पड़ा।। सभी अधिकारी सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नाडा पुल के पास इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस फोर्स नहीं मिली।
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार एके कुंदरा ने बताया कि अवैध निर्माण हटाने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स नहीं मिल सकी। इस कारण अधिकारी सुबह पटियाला राव नदी के किनारे नाड़ा पुल से लेकर सिंघादेवी इलाके में लोगों की ओर से किए हुए अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं कर पाए।
उन्होंने अतिक्रमण पर आगे कार्रवाई करने के लिए अभी कोई आगे की डेट नहीं बताई। हाईकोर्ट के निर्देशों अनुसार जल्द ही अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ड्रेनेज विभाग के कार्यकारिणी इंजीनियर आकाश अग्रवाल एसडीओ प्रदीप कुमार, दीपक शर्मा, नहरी विभाग के पटवारी मनदीप सिंह, वाटर सप्लाई विभाग के जेई राजन त्रिहाल के अलावा बिजली विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




जिन 141 लोगों को विभाग द्वारा नोटिस दिए गए हैं जल्द से जल्द वह लोग पटियाला की राव नदी वाले रास्ते को खाली कर दे। नहीं तो भविष्य में जो प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश अनुसार सभी अवैध निर्माणों को गिराया जाएगा। - प्रदीप कुमार, एसडीओ ड्रेनेज विभाग मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें