फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लक्की ड्रॉ में कार निकली बताकर दिया ऑफर, ठगे साढ़े नौ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। साइबर ठगों ने लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने के नए-नए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। इस बार एक व्यक्ति को लक्की ड्रॉ में कार निकलने का झांसा देकर ठग लिया है। ठगों ने कभी रजिस्ट्रेशन फीस तो कभी एनओसी चार्ज के नाम पर व्यक्ति से साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए। इस तरह पीड़ित व्यक्ति से कार की कीमत से ज्यादा पैसे गंवा चुका है। इस मामले में सेक्टर-68 के रहने वाले हरभजन सिंह ने एसएसपी मोहाली को 3 मार्च, 2023 को शिकायत दी थी। इसकी पड़ताल साइबर सेल ने की और अब फेज-8 थाना पुलिस ने भी हरभजन के बयान पर अज्ञात लोगों पर ठगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने पुलिस को बताया कि 8 दिसंबर, 2022 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया कि आपका लक्की ड्राॅ निकला है। जिसमें उनकी कार निकली है और इसकी कुल कीमत 6.90 लाख रुपये है और वह गाड़ी या गाड़ी की रकम हासिल कर सकते हैं। हरभजन ने कीमत लेने से मना कर दिया और कार भेजने के लिए कहा। कस्टमर केयर पर उसकी जिससे बात हुई उसने कार के रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले नौ हजार रुपये उससे ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद 35,900 रुपये एनओसी चार्ज के वसूल लिए। इसके अगले दिन उससे 1 लाख 71 हजार 222 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसी तरह अन्य चार्ज बताकर उससे कुल 9.59 लाख रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें